scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग से कच्चे तेल वायदा भाव मं गिरावट

कमजोर मांग से कच्चे तेल वायदा भाव मं गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत 4.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,470 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 359 रुपये या 4.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,470 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 4,844 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 5.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.77 डॉलर प्रति बैरल रह गया। वहीं न्यूयॉर्क में ब्रेंट कच्चा तेल 5.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments