कोलकाता, 30 अक्टूबर (भाषा) दक्षिण एशिया के लिए ऑस्ट्रेलियाई व्यापार एवं निवेश आयुक्त नाथन डेविस ने बृहस्पतिवार को कहा कि महत्वपूर्ण खनिज और दुर्लभ मृदा तत्व ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तेजी से विस्तारित हो रही आर्थिक साझेदारी के भविष्य के स्तंभ के रूप में उभर रहे हैं।
डेविस ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में मौजूदा साझेदारी का विस्तृत विवरण प्रदान किया।
डेविस कोलकाता में आयोजित एक खनन सम्मेलन और प्रदर्शनी में 40 से अधिक ऑस्ट्रेलियाई खनन प्रौद्योगिकी और सेवा कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लगभग 50 ऑस्ट्रेलियाई कंपनियां पहले से ही भारत में काम कर रही हैं, तथा एक दर्जन से अधिक कंपनियां उन्नत खनन उपकरण, प्रौद्योगिकी और स्थायित्व समाधान की आपूर्ति पर ध्यान केंद्रित करते हुए संभावनाएं तलाश रही हैं।
डेविस ने कहा कि दोनों देशों के संसाधनों में मजबूत पूरकता है।
उन्होंने संसाधनों में मजबूत अनुपूरकता पर प्रकाश डाला तथा कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लिथियम और भारी दुर्लभ मृदा खनिज तत्वों के विशाल भंडार भारत के बढ़ते बैटरी और सौर विनिर्माण क्षेत्रों के लिए स्वाभाविक रूप से उपयुक्त हैं।
भाषा
योगेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.