नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) ऑनलाइन आवास सुविधा देने वाले मंच एयरबीएनबी ने कहा कि भारत में क्रिकेट आयोजनों ने घरेलू यात्रा को बढ़ावा दिया है।
मंच ने कहा कि क्रिकेट मैच की मेजबानी करने वाले शहरों में मांग उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है।
एयरबीएनबी ने बयान में कहा कि क्रिकेट मैच आयोजनों के दौरान अहमदाबाद, रांची और तिरुवनंतपुरम जैसे महानगरों से इतर शहरों में ठहरने की स्थान की तलाश सालाना आधार पर काफी अधिक बढ़ गई।
कंपनी ने कहा कि महानगरों के अलावा उभरते क्रिकेट केंद्रों में सबसे मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। रांची में सालाना आधार पर खोज में लगभग 120 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि तिरुवनंतपुरम के लिए यह आंकड़ा 110 प्रतिशत से अधिक रहा। जयपुर और लखनऊ में खोज में क्रमशः 70 प्रतिशत और 60 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई।
इस समय भारत, श्रीलंका के साथ मिलकर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इसके बाद भारत की घरेलू लीग आईपीएल का आयोजन होगा।
एयरबीएनबी के भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रमुख अमनप्रीत सिंह बजाज ने कहा कि लोग अपनी यात्रा की अवधि बढ़ा रहे हैं, और गंतव्यों को अधिक गहराई से महसूस करने की कोशिश कर रहे हैं।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
