सिंगापुर, 14 सितंबर (भाषा) क्रेडाई ने भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव के लिए भूमि सुधार, कारोबारी सुगमता, कम शुल्क पर भवन निर्माण योजनाओं की जल्द मंजूरी, कौशल विकास और नए शहरों का निर्माण पर जोर दिया है।
रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रमुख निकाय क्रेडाई के 13,000 से ज्यादा सदस्य हैं। उसने यहां अपने वार्षिक सम्मेलन में ‘राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास ढांचा- विजन 2047’ नाम से एक रिपोर्ट जारी की।
क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर पटेल ने कहा, ”भारतीय रियल एस्टेट का भविष्य सिर्फ इमारतें बनाने के बारे में नहीं है, बल्कि समुदायों, आजीविका और आकांक्षाओं के निर्माण के बारे में भी है।”
उन्होंने आगे कहा कि यह रिपोर्ट एक दृष्टि दस्तावेज और कार्रवाई का आह्वान है, जो सभी हितधारकों को भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव लाने और इसे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए एक साथ आने का आह्वान करती है।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
