scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकाउंटी ग्रुप नोएडा में 1,200 करोड़ रुपये के निवेश से बनाएगी लक्जरी आवासीय परियोजना

काउंटी ग्रुप नोएडा में 1,200 करोड़ रुपये के निवेश से बनाएगी लक्जरी आवासीय परियोजना

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी काउंटी ग्रुप नोएडा में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से लक्जरी आवासीय परियोजना विकसित करेगी।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 151 में पांच एकड़ में विकसित होने वाली ‘क्लोव काउंटी’ परियोजना के तीन से चार साल में पूरा होने की उम्मीद है।

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर विकसित होने वाली अल्ट्रा-लक्जरी रिहायशी परियोजना में केवल तीन टावर होंगे जिसमें 226 अपार्टमेंट बनाए जा रहे हैं।

बयान के अनुसार, परियोजना में चार कमरों वाले (बीएचके) (4,077 वर्गफुट) और पांच बीएचके (5,310 वर्गफुट और 6,417 वर्गफुट) के बड़े अपार्टमेंट होंगे। फ्लैट की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये से 18 करोड़ रुपये तक है।

काउंटी ग्रुप के निदेशक अमित मोदी ने कहा, ‘‘कंपनी ने नीलामी में लगभग 500 करोड़ रुपये में यह जमीन खरीदी थी… इस परियोजना में 60 प्रतिशत से अधिक खुला क्षेत्र खुला रखा गया है।’’

काउंटी ग्रुप राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में स्थित अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है। कंपनी ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और नयी दिल्ली में कई आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाएं विकसित की हैं।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments