scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतदेश का समुद्री खाद्य निर्यात 2024-25 में 7.45 अरब अमेरिकी डॉलर पर स्थिर रहा

देश का समुद्री खाद्य निर्यात 2024-25 में 7.45 अरब अमेरिकी डॉलर पर स्थिर रहा

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) देश का समुद्री खाद्य निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 7.45 अरब अमेरिकी डॉलर पर स्थिर रहा। वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, मात्रा के हिसाब से देखें तो पिछले वित्त वर्ष में समुद्री खाद्य की खेप घटकर 16,98,170 टन रह गई।

पिछले साल 19 जून को जारी मंत्रालय के बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का समुद्री खाद्य निर्यात 17,81,602 टन था, जिसकी कीमत 60,523.89 करोड़ रुपये (7.38 अरब अमेरिकी डॉलर) थी।

मंत्रालय ने कहा, ”वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान देश ने 16,98,170 टन समुद्री खाद्य का निर्यात किया, जिसकी कीमत 62,408.45 करोड़ रुपये (7.45 अरब अमेरिकी डॉलर) थी।”

समुद्री खाद्य पदार्थों में, ‘फ्रोजन श्रिम्प’ मात्रा और मूल्य दोनों लिहाज से सबसे ज्यादा निर्यात की जाने वाली वस्तु रही। वहीं, अमेरिका और चीन भारत के समुद्री खाद्य के प्रमुख खरीदार बनकर उभरे। फ्रोजन श्रिम्प का निर्यात 5.17 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। इसका मात्रा में 43.67 प्रतिशत और कुल कमाई में 69.46 प्रतिशत योगदान था।

निर्यात के लिहाज से फ्रोजन फिश का दूसरा स्थान रहा, जिससे 62.26 करोड़ अमेरिकी डॉलर की कमाई हुई। मंत्रालय ने बताया कि मूल्य के लिहाज से अमेरिका भारतीय समुद्री खाद्य का सबसे बड़ा खरीदार बना हुआ है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments