scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपश्चिम एशिया संकट की चुनौतियों से निपटने के लिए देश को एकजुट होना होगा: गोयल

पश्चिम एशिया संकट की चुनौतियों से निपटने के लिए देश को एकजुट होना होगा: गोयल

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को यहां मालाबार चैरिटेबल ट्रस्ट के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया के संकट से पैदा होने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरे देश को एक साथ आना होगा।

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के कारण जहाजों की आवाजाही रुक गई है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं।

गोयल ने कहा, ‘‘वहां युद्ध हो रहा है, जिससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। भारत किसी भी तरह से इस युद्ध में शामिल नहीं है। लेकिन जब युद्ध होता है, तो उसका नुकसान दूसरों को भी झेलना पड़ता है और मुश्किलें आती हैं। मुमकिन है कि मालाबार समूह को पश्चिम एशिया के देशों में सामान भेजने में दिक्कत आ रही हो। लेकिन यह ऐसा समय है जब पूरे देश को एकजुट होना होगा। समय की इन चुनौतियों का सामना करने के लिए देश को साथ आना पड़ेगा।’’

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने 38 विकसित देशों के साथ नौ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं।

इन समझौतों की वजह से भारतीय सामान को दुनिया के दो-तिहाई बाजारों में खास जगह मिल रही है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय उद्योगों, किसानों, छोटे व्यापारियों और कारीगरों को अपनी गुणवत्ता बेहतर करके इन मौकों का फायदा उठाना चाहिए।

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments