scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवायदा बाजार में ताजा सौदों की लिवाली से बिनौलातेल खली की कीमतों में तेजी

वायदा बाजार में ताजा सौदों की लिवाली से बिनौलातेल खली की कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में बिनौलातेल खली की कीमत बुधवार को एक रुपये की तेजी के साथ 3,456 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में बिनौलातेल खली के फरवरी में आपूर्ति वाले अनुबंधों का भाव एक रुपये या 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,456 प्रति क्विन्टल हो गया। इसमें 51,100 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार में मवेशीचारा बनाने वाली कंपनियों की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बिनौलातेल खली की वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा निहारिका निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments