scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसाधारण मांग के कारण बिनौलातेल खली कीमतों में गिरावट

साधारण मांग के कारण बिनौलातेल खली कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख को देखते हुए कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को की बिनौलातेल खली की कीमत तीन रुपये की गिरावट के साथ 3,165 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के मार्च माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत तीन रुपये अथवा 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,165 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 23,330 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments