नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार की मजबूत मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को बिनौला तेल खली की कीमत तीन रुपये की तेजी के साथ 2,532 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के मार्च माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत तीन रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,532 रुपये प्रति क्विंटल हो गई जिसमें 10,110 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में पशुचारा निर्माता कंपनियों की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
