scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतताजा सौदों से बिनौलातेल खली की वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों से बिनौलातेल खली की वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को बिनौलातेल खली की कीमत एक रुपये की तेजी के साथ 2,710 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में बिनौलातेल खली के अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत एक रुपये यानी 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,710 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 7,770 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार में मवेशीचारा बनाने वाली कंपनियों की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments