नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को बिनौला तेल खली की कीमत दो रुपये की गिरावट के साथ 2,575 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।
एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के मार्च माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत दो रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,575 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 34,830 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
