scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को बिनौला तेल खली की कीमत 14 रुपये की गिरावट के साथ 2,560 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के मार्च माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 14 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,560 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 21,700 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की बिकवाली करने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments