scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवायदा कारोबार में मजबूत मांग से धनिया का भाव चढ़ा

वायदा कारोबार में मजबूत मांग से धनिया का भाव चढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूत मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मंगलवार को वायदा बाजार में धनिया का भाव 34 रुपये की तेजी के साथ 8,154 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में धनिया के अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 34 रुपये या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,154 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इसमें 20,585 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार की मजबूत मांग तथा उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति की वजह से धनिया की वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा

अनुराग

अनुराग

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments