scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत हाजिर मांग से धनिया के वायदा भाव में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से धनिया के वायदा भाव में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को धनिया की कीमत 88 रुपये की तेजी के साथ 6,772 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के जुलाई महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 88 रुपये या 1.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,772 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 5,775 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख तथा उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments