नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती का रुख को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को धनिया की कीमत 80 रुपये की तेजी के साथ 7,468 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
एनसीडीईएक्स में धनिया के अप्रैल महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 80 रुपये या 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,468 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 9,055 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख तथा उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
