नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को धनिया की कीमत 26 रुपये की तेजी के साथ 7,100 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
एनसीडीईएक्स में धनिया के अप्रैल महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 26 रुपये या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,100 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 11,260 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति होने के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
