scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमांग बढ़ने के कारण धनिया वायदा कीमतों में तेजी

मांग बढ़ने के कारण धनिया वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को धनिया की कीमत 158 रुपये की तेजी के साथ 10,760 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 158 रुपये अथवा 1.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,760 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 13,515 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख तथा उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के कारण मुख्यत: यहां धनिया वायदा कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments