scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर घरेलू मांग तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर घरेलू मांग तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) कमजोर घरेलू हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबा की कीमत 17.75 रुपये की गिरावट के साथ 1,119.90 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में ताांबा के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 17.75 रुपये अथवा 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,119.90 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 1,338 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर घरेलू मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments