scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) घरेलू हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबे का वायदा भाव 7.55 रुपये की गिरावट के साथ 791 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में तांबे का जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 7.55 रुपये या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 791 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 3,618 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे तांबा वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments