scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग से तांबा की वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से तांबा की वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) घरेलू बाजार में कमजोर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों के आकार को कम करने से तांबा का वायदा भाव बुधवार को 3.70 रुपये की गिरावट के साथ 903.50 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले तांबा अनुबंधों की कीमत 3.70 रुपये यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 903.50 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 6,811 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा सौदों की कटान से वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा निहारिका निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments