scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतउपभोक्ता अब यूपीआई पर बोलकर भुगतान कर सकेंगे, एनपीसीआई ने पेश कीं सेवाएं

उपभोक्ता अब यूपीआई पर बोलकर भुगतान कर सकेंगे, एनपीसीआई ने पेश कीं सेवाएं

Text Size:

मुंबई, छह सितंबर (भाषा) एनपीसीआई ने बुधवार को लोकप्रिय भुगतान मंच यूपीआई पर नए भुगतान विकल्प पेश किए। इनमें बोलकर भुगतान करने की सेवा भी शामिल है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर शक्तिकांत दास ने ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के उत्पाद पेश किए।

एक उत्पाद ‘हेलो यूपीआई’ पेश किया गया, जिसमें ऐप, फोन कॉल और आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) उपकरणों के माध्यम से हिंदी और अंग्रेजी में आवाज से यूपीआई भुगतान किया जा सकता है।

एनपीसीआई ने कहा कि यूपीआई पर ‘क्रेडिट लाइन’ सुविधा से ग्राहक को इसके माध्यम से बैंकों से पूर्व-स्वीकृत कर्ज लेने की सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा, उपभोक्ता एक अन्य उत्पाद ‘लाइट एक्स’ का उपयोग कर रुपये का लेनदेन ऑफलाइन भी कर सकेगा।

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments