scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकॉन्फिडेंट ग्रुप ने चेयरमैन रॉय की आत्महत्या के बाद परियोजनाओं को पूरा करने का भरोसा दिया

कॉन्फिडेंट ग्रुप ने चेयरमैन रॉय की आत्महत्या के बाद परियोजनाओं को पूरा करने का भरोसा दिया

Text Size:

कोच्चि, नौ फरवरी (भाषा) कॉन्फिडेंट ग्रुप ने सोमवार को कहा कि वह एक कर्ज मुक्त और बिना किसी बाहरी निवेशक वाली कंपनी है और समूह ने ग्राहकों को भरोसा दिया कि उसकी सभी मौजूदा परियोजनाएं समय पर पूरी की जाएंगी।

गौरतलब है कि समूह के तत्कालीन चेयरमैन सी जे रॉय ने करीब एक सप्ताह पहले कथित तौर पर आयकर जांच के दौरान आत्महत्या कर ली थी।

कॉन्फिडेंट ग्रुप के प्रबंध निदेशक टी ए जोसेफ ने कहा कि कंपनी के बेंगलुरु कार्यालय में हाल ही में हुई आयकर विभाग की जांच एक नियमित प्रक्रिया थी और तलाशी के दौरान अधिकारियों ने कोई ”अत्यधिक उत्पीड़न” नहीं किया गया था। उनकी यह टिप्पणी 30 जनवरी को बेंगलुरु कार्यालय में आयकर जांच के दौरान चेयरमैन सी जे रॉय की कथित आत्महत्या के बाद उठे विवाद के बीच आई है।

जोसेफ ने संवाददाताओं से कहा, ”आयकर निरीक्षण सिर्फ एक नियमित कवायद थी। ऐसा किसी अपराध के आधार पर नहीं किया गया था। अधिकारियों ने हमारे साथ बहुत उचित व्यवहार किया।”

उन्होंने रॉय की मृत्यु पर आगे टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन चल रही विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच पर संतोष व्यक्त किया। कंपनी के संचालन का विवरण देते हुए जोसेफ ने कहा कि निर्माण गतिविधियां पूरी तरह से बिक्री से होने वाले संग्रह के माध्यम से वित्तपोषित होती हैं।

भाषा अजय पाण्डेय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments