scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स के आईपीओ को दो दिन में 1.24 गुना अभिदान

कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स के आईपीओ को दो दिन में 1.24 गुना अभिदान

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (भाषा) पर्यावरण इंजीनियरिंग समाधान प्रदाता कंपनी कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के दूसरे दिन शुक्रवार तक 1.24 गुना अभिदान मिला है।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स के आईपीओ में बिक्री के लिए पेश 50,15,356 शेयरों के मुकाबले 62,15,517 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड को 2.01 गुना अभिदान मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 1.01 गुना अभिदान मिला। वहीं पात्र संस्थागत खरीदारों के खंड को एक प्रतिशत अभिदान मिला।

कंपनी ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 150 करोड़ रुपये जुटा लिए थे।

कंपनी का 500 करोड़ का आईपीओ 23 दिसंबर को बंद होगा। इसका मूल्य दायरा 665-701 रुपये प्रति शेयर है।

प्रस्तावित आईपीओ 175 करोड़ रुपये के नए शेयर और 325.33 करोड़ रुपये के 46.41 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

भाषा अनुराग प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments