scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवाणिज्य सचिव की अमेरिकी उप-व्यापार प्रतिनिधि से मुलाकात, डब्ल्यूटीओ और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा

वाणिज्य सचिव की अमेरिकी उप-व्यापार प्रतिनिधि से मुलाकात, डब्ल्यूटीओ और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बुधवार को अमेरिकी व्यापार उप प्रतिनिधि जोसेफ बारलून से मुलाकात की और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन से संबंधित मुद्दों तथा द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

यह बैठक कैमरून की राजधानी याओन्डे में हो रही है। दोनों विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (एमसी14) के लिए अफ्रीकी देश में हैं। चार दिवसीय सम्मेलन 26 मार्च से शुरू होगा।

वाणिज्य विभाग ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने ‘‘एमसी14 के एजेंडा पर विस्तृत चर्चा की और हमारे आर्थिक सहयोग और द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को और मजबूत करने के रणनीतिक उपायों पर विचार किया।‘‘

यह बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए एक रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया है। इस पर अभी हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं।

भारत और अमेरिका ने दो फरवरी को एक व्यापार समझौते की घोषणा की थी। इसके लिए सात फरवरी को एक संयुक्त बयान जारी किया गया था।

भारत पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते के लिए अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments