scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकॉफी डे ग्लोबल का घाटा दूसरी तिमाही में बढ़कर छह करोड़ रुपये पर

कॉफी डे ग्लोबल का घाटा दूसरी तिमाही में बढ़कर छह करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) कैफे कॉफी डे का संचालन करने वाली कॉफी डे ग्लोबल का घाटा सितंबर तिमाही के दौरान बढ़कर 6.18 करोड़ रुपये हो गया।

वहीं इसका शुद्ध राजस्व 5.6 प्रतिशत बढ़कर 274.18 करोड़ रुपये रहा।

कॉफी डे ग्लोबल की मूल इकाई, कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 259.64 करोड़ रुपये का शुद्ध राजस्व और 5.48 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था।

इसकी औसत दैनिक बिक्री (एएसपीडी) सालाना आधार पर मामूली रूप से बढ़कर 21,168 रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले यह 21,038 रुपये थी।

इसके अलावा, कैफे कॉफी डे के कुल स्टोर की संख्या सितंबर तिमाही में घटकर 423 रह गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 440 थी।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments