scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअप्रैल-दिसंबर की अवधि में निजी, वाणिज्यिक खदानों से कोयला उत्पादन 34 प्रतिशत बढ़ा

अप्रैल-दिसंबर की अवधि में निजी, वाणिज्यिक खदानों से कोयला उत्पादन 34 प्रतिशत बढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जनवरी (भाषा) चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में निजी उपयोग वाली (कैप्टिव) और वाणिज्यिक खदानों से कोयला उत्पादन 34.2 प्रतिशत बढ़कर 13 करोड़ 10.5 लाख टन हो गया।

कोयला मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। एक साल पहले की समान अवधि में निजी उपयोग वाली और वाणिज्यिक खदानों से कोयला उत्पादन नौ करोड़ 76.65 लाख टन का हुआ था।

कोयला मंत्रालय ने कहा कि दिसंबर में निजी उपयोग वाली और वाणिज्यिक खदानों से कोयला उत्पादन एक करोड़ 84 लाख टन का हुआ था।

सरकार द्वारा जारी आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक (आधार वर्ष 2011-12) के अनुसार, कोयला क्षेत्र ने एक साल पहले 185.7 अंक की तुलना में नवंबर, 2024 में 7.5 प्रतिशत (अस्थायी) की वृद्धि के साथ 199.6 अंक दर्ज किए हैं।

कोयला उद्योग का सूचकांक अप्रैल-नवंबर, 2024 के दौरान 172.9 अंक पर पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान यह 162.5 अंक था, जो सभी आठ प्रमुख उद्योगों में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

आईसीआई आठ प्रमुख उद्योगों – सीमेंट, कोयला, कच्चा तेल, बिजली, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और इस्पात – के उत्पादन के संयुक्त और व्यक्तिगत प्रदर्शन को मापता है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments