scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकोयला मंत्री ने एनएलसीआईएल के नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ने के प्रयासों की सराहना की

कोयला मंत्री ने एनएलसीआईएल के नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ने के प्रयासों की सराहना की

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को चेन्नई में एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान किशन रेड्डी के साथ कोयला मंत्रालय के अधिकारी मौजूद थे। रेड्डी ने राजस्थान, असम और अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ाने तथा अन्य हरित पहल में कंपनी के प्रयासों की सराहना की।

रेड्डी ने सरकारी स्वामित्व वाली एनएलसीआईएल से पर्यटन को बढ़ावा देने के अवसर तलाशने को कहा।

उन्होंने तालाबीरा में 2,400 मेगावाट की ताप विद्युत परियोजना के निर्माण में एनएलसीआईएल के प्रयासों की भी सराहना की।

भाषा

योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments