scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकोल इंडिया आंध्र प्रदेश में ओन्टिल्लू-चंद्रगिरी आरईई ब्लॉक के लिए तरजीही बोलीदाता घोषित

कोल इंडिया आंध्र प्रदेश में ओन्टिल्लू-चंद्रगिरी आरईई ब्लॉक के लिए तरजीही बोलीदाता घोषित

Text Size:

कोलकाता, 16 सितंबर (भाषा) कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) को खान मंत्रालय ने ओन्टिल्लू-चंद्रगिरी दुर्लभ खनिज तत्व (आरईई) अन्वेषण ब्लॉक के लिए तरजीही बोलीदाता घोषित किया है। यह महारत्न कंपनी के महत्वपूर्ण खनिजों में विविधीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि आंध्र प्रदेश में 209.62 वर्ग किलोमीटर में फैला यह ब्लॉक मंत्रालय द्वारा 30 मार्च को जारी निविदा के तहत आवंटित किया गया है।

अन्वेषण लाइसेंस विलेख राज्य सरकार द्वारा आशय पत्र जारी किये जाने के एक वर्ष के भीतर निष्पादित किया जाना है।

कोल इंडिया ने इससे पहले मई में आयोजित महत्वपूर्ण खनिज नीलामी के पांचवें दौर में एक महत्वपूर्ण ग्रेफाइट और वैनेडियम ब्लॉक हासिल किया था।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ये पहल दुर्लभ और महत्वपूर्ण खनिजों के अन्वेषण में सीआईएल के प्रवेश को चिह्नित करती है, जो स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों और उन्नत विनिर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं।’’

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments