scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता रोकने का दावा गलत और भ्रामक: सरकारी सूत्र

अमेरिका के साथ व्यापार समझौता रोकने का दावा गलत और भ्रामक: सरकारी सूत्र

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) सरकार ने शुक्रवार को उन मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि भारत अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते को रोक सकता है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह स्पष्टीकरण उन खबरों के बाद आया है जिनमें दावा किया गया था कि ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत और कुछ अन्य देशों के खिलाफ अनुचित व्यापार प्रथाओं की नये सिरे से जांच शुरू करने के बाद भारत इस समझौते पर रोक लगा सकता है।

शीर्ष सरकारी सूत्रों ने कहा कि यह दावा पूरी तरह से गलत और भ्रामक है कि भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को रोक देगा।

भारत और अमेरिका एक महत्वाकांक्षी द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए पिछले साल से ही बातचीत कर रहे हैं।

यह स्पष्टीकरण उन खबरों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि भारत के खिलाफ जांच शुरू होने के कारण इस समझौते को अंतिम रूप देने में देरी होगी।

अमेरिका ने भारत, चीन, जापान और यूरोपीय संघ सहित अपने 16 व्यापारिक भागीदारों के खिलाफ अनुचित व्यापार प्रथाओं की जांच शुरू की है। अमेरिका का मानना है कि ये प्रथाएं अमेरिकी विनिर्माण को प्रभावित कर रही हैं।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments