नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोमवार को एयरलाइंस उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की जिसमें सुरक्षा, विमानों के बेड़े के प्रदर्शन और यात्री सुविधा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में नागर विमानन मंत्रालय और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारी भी शामिल हुए।
नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि इन नियमित समीक्षाओं को परिचालन संबंधी मामलों में निगरानी और समन्वय मजबूत करने के लिए संस्थागत रूप दिया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि एयरलाइंस सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें। इसके साथ ही हम बेहतर समन्वय की दिशा में भी काम कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि मंत्रालय और डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सुरक्षा, बेड़े के प्रदर्शन और यात्री सुविधा से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा की गई।
भाषा प्रेम
प्रेम अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
