नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेन्ट ट्रस्ट के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के आखिरी दिन कुल मिलाकर 20.43 गुना बोलियां मिलीं।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट (इनविट)के 1,105 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 6,13,88,850 यूनिट की पेशकश के मुकाबले 1,25,40,24,900 यूनिट के लिए बोलियां मिलीं।
संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 23.21 गुना अभिदान मिला, जबकि अन्य निवेशकों के हिस्से को 17.09 गुना अभिदान मिला।
सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेन्ट ट्रस्ट ने एंकर निवेशकों से 497.25 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
इस पेशकश के लिए मूल्य दायरा 99 रुपये से 100 रुपये प्रति यूनिट है।
सिटियस ट्रांसनेट इंवेस्टमेन्ट ट्रस्ट परिवहन क्षेत्र पर केंद्रित एक बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट है। इसका गठन देश में परिवहन बुनियादी ढांचा संपत्तियों के पोर्टफोलियो को हासिल करने, उनका प्रबंधन करने और उनमें निवेश करने के उद्देश्य से की गई है।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.