scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमदेशअर्थजगतसिप्ला का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 57 प्रतिशत घटकर 676 करोड़ रुपये

सिप्ला का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 57 प्रतिशत घटकर 676 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) दवा बनाने वाली कंपनी सिप्ला का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 57 प्रतिशत घटकर 676 करोड़ रुपये रहा। अमेरिकी बाजार में बिक्री में गिरावट के कारण कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ा है।

मुंबई स्थित इस दवा कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1,571 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

सिप्ला ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान परिचालन आय 7,074 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 7,073 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की उत्तरी अमेरिका में बिक्री इस तिमाही के दौरान 22 प्रतिशत घटकर 1,485 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,906 करोड़ रुपये थी।

भाषा सुमित रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments