scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअर्थजगतचेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे से यात्रा का समय घटकर दो घंटे रह जाएगा : गडकरी

चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे से यात्रा का समय घटकर दो घंटे रह जाएगा : गडकरी

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि इस साल के अंत तक नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद चेन्नई और बेंगलुरु के बीच यात्रा का समय घटकर मात्र दो घंटे रह जाएगा।

बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे लगभग 260 किमी लंबा है और वर्तमान में इसका कुछ हिस्सा ही परिचालन में है।

‘बिल्ड इंडिया इंफ्रा अवार्ड्स’ के तीसरे संस्करण को संबोधित करते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि दिल्ली से देहरादून तक का एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है और अब वहां दो घंटे के भीतर पहुंचा जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘इस साल के अंत तक चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे भी शुरू हो जाएगा, जिससे इन दोनों शहरों के बीच की दूरी दो घंटे में तय की जा सकेगी।’

गडकरी ने बताया कि सरकार दिल्ली और चेन्नई के बीच की दूरी को भी 320 किलोमीटर कम करने पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकता ‘पर्यावरण के अनुकूल सड़कें बनाने की है।

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि दस मार्गों पर ‘हाइड्रोजन फ्यूल फिलिंग स्टेशन’ (हाइड्रोजन ईंधन भरने वाले स्टेशन) का नया प्रयोग किया जा रहा है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments