नयी दिल्ली, 24 जनवरी (भाषा) सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस का एकीकृत शुद्ध लाभ 2022-23 की दिसंबर तिमाही में 58 प्रतिशत घटकर 227.86 करोड़ रुपये रहा है।
कंपनी ने बीएसई को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।
इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 545.06 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। पिछले वर्ष दिसंबर तिमाही में उसकी कुल आय 1,558.89 करोड़ रुपये थी जो इस वर्ष समान तिमाही में बढ़कर 1,809.95 करोड़ रुपये हो गई।
कंपनी का कुल व्यय भी बढ़कर 1,528.22 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले समान तिमाही में यह 1,385 करोड़ रुपये था।
कंपनी के निदेशक मंडल ने 126 करोड़ रुपये के निवेश से मलानपुर और भोपाल संयंत्रों की विनिर्माण क्षमता को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस विस्तार परियोजना का क्रियान्वयन 15 महीने के भीतर होगा।
भाषा
मानसी अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
