scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसेंट्रिसिटी वेल्थटेक का चालू वित्त वर्ष के अंत तक अपना एयूएम दोगुना करने का लक्ष्य

सेंट्रिसिटी वेल्थटेक का चालू वित्त वर्ष के अंत तक अपना एयूएम दोगुना करने का लक्ष्य

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) संपदा प्रबंधन कंपनी सेंट्रिसिटी वेल्थटेक ने चालू वित्त वर्ष के अंत तक अपनी प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों (एयूएम) को दोगुना कर 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने की योजना बनाई है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कंपनी ने उच्च संपदा वाले लोगों (एचएनआई) और बेहद अमीर व्यक्तियों (अल्ट्रा एचएनआई) की जरूरतों को पूरा करने के लिए 30 वरिष्ठ निजी बैंकरों को नियुक्त किया है।

सेंट्रिसिटी वेल्थटेक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनु अवस्थी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पिछले महीने कंपनी की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गईं और चालू वित्त वर्ष के अंत तक इसे बढ़ाकर 18,000-20,000 करोड़ रुपये करने की योजना है।

उन्होंने कहा कि प्रभावी रूप से एयूएम आठ महीने में दोगुना हो जाना चाहिए और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न पहल की जाएंगी।

विस्तार रणनीति के तहत, कंपनी ने भारत के शीर्ष 70 शहरों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए 30 वरिष्ठ निजी बैंकरों को अपने साथ जोड़ा है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments