scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतखानों की सफल नीलामी करने वाले राज्यों को प्रोत्साहन देगी केंद्र सरकार

खानों की सफल नीलामी करने वाले राज्यों को प्रोत्साहन देगी केंद्र सरकार

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को कहा कि खानों की सफल नीलामी करने और संभावित खनिज ब्लॉकों की पहचान करने वाले राज्यों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, यह प्रोत्साहन उन राज्यों को दिया जाएगा जिन्होंने संभावित खनिज ब्लॉकों को चिह्नित किया है। यह कदम अन्य राज्यों को भी खनन क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

उन्होंने सोमवार को यहां खान मंत्रालय के आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह का उद्घाटन करने के दौरान यह बात कही।

खान मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, जोशी ने कहा कि सफल राज्यों को कल राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खान तथा खनिज सम्मेलन के दौरान पुरस्कृत किया जायेगा।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments