scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकेंद्र को फरवरी में मिली 1.07 लाख शिकायतें, ज्यादातर वित्तीय सेवा विभाग के खिलाफ

केंद्र को फरवरी में मिली 1.07 लाख शिकायतें, ज्यादातर वित्तीय सेवा विभाग के खिलाफ

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) केंद्र सरकार को एक ऑनलाइन मंच के जरिए फरवरी में विभिन्न सरकारी विभागों के खिलाफ करीब 1.07 लाख शिकायतें मिली हैं।

इनमें से ज्यादातर शिकायतें वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और सीबीडीटी के खिलाफ हैं।

ये शिकायतें केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली पर मिलीं। इस ऑनलाइन व्यवस्था के जरिए आम नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक फरवरी, 2023 में शिकायत पोर्टल पर कुल 1,07,308 सार्वजनिक शिकायतें मिलीं।

पिछली शिकायतों को मिलाकर 25 फरवरी 2023 तक 1,09,976 मामलों का समाधान किया गया, जबकि 65,215 मामले लंबित थे।

बयान के अनुसार पिछले महीने वित्तीय सेवा विभाग (बैंकिंग प्रभाग) के खिलाफ सबसे ज्यादा 18,478 शिकायतें मिली। वहीं श्रम और रोजगार मंत्रालय के मामले में 14,269 शिकायतें, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (आयकर) को लेकर 5,544 शिकायतें और कृषि और किसान कल्याण विभाग के मामले में 5,500 शिकायतें मिलीं।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments