scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसीबीआई ने डीसीजीआई रिश्वत मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया

सीबीआई ने डीसीजीआई रिश्वत मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तीन लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में भारत के औषधि महानियंत्रक कार्यालय (डीसीजीआई) में सोमवार को कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

जांच एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में संयुक्त औषधि नियंत्रक एस ईश्वर रेड्डी की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

उन्होंने कहा कि सीबीआई दल ने रिश्वत के लेनदेन की खबर मिलने के बाद कथित तौर पर इस अभियान को अंजाम दिया, जिसमें कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत कुछ ठिकानों की तलाशी भी ली गई।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments