scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशअर्थजगतअसम में जी20 बैठक के दूसरे दिन टिकाऊ वित्त संबंधी क्षमता निर्माण पर होगी चर्चा

असम में जी20 बैठक के दूसरे दिन टिकाऊ वित्त संबंधी क्षमता निर्माण पर होगी चर्चा

Text Size:

गुवाहाटी, तीन फरवरी (भाषा) असम के गुवाहाटी में हो रही दो दिवसीय जी20 बैठक के दूसरे दिन, शुक्रवार को टिकाऊ वित्त संबंधी क्षमता निर्माण के उपायों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भारत की जी20 की अध्यक्षता में टिकाऊ वित्त कार्यसमूह (एसएफडब्ल्यूजी) की पहली बैठक गुवाहाटी में चल रही है। इसमें जी20 देशों, आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों समेत करीब 100 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं जिनमें से 95 विदेशी अधिकारी हैं।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बैठक का समापन होना और इस दिन चार सत्र होंने जिनमें क्षमता निर्माण क्षेत्रों और टिकाऊ वित्त के बारे में चर्चा होगी।

भाषा

मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments