नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) को जिनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) का बाह्य लेखा परीक्षक चयनित किया गया है।
शीर्ष लेखा परीक्षक ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि यह चयन 2024 से 2027 तक चार साल के लिए हुआ है।
फिलहाल आईएलओ का बाह्य ऑडिटर फिलीपीन का शीर्ष ऑडिट संस्थान सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूशन है।
कैग ने कहा, “सीएजी की नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय समुदाय में उसकी उपस्थिति के साथ-साथ उसके पेशेवराना रुख, उच्च मानक, वैश्विक ऑडिट अनुभव और मजबूत राष्ट्रीय साख की पुष्टि करती है।”
उसने कहा कि आईएलओ ने बाह्य ऑडिटर के चयन के लिए एक चयन समिति का गठन किया था और सर्वोच्च ऑडिट संस्थानों (एसएआई) से आवेदन मांगे थे।
भाषा अनुराग रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
