scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकैडेंस ने आलोक जैन को भारत के लिए प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

कैडेंस ने आलोक जैन को भारत के लिए प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) सॉफ्टवेयर कंपनी कैडेंस ने मंगलवार को आलोक जैन को भारत क्षेत्र के लिए प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा, जैन इस क्षेत्र में कैडेंस के रणनीतिक विकास का नेतृत्व करेंगे। वह संचालन को बढ़ाने, नवाचार को बढ़ावा देने और भारत सरकार, शिक्षा और उद्योग क्षेत्र के साथ सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

कैडेंस के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनिरुद्ध देवगन ने कहा, ‘‘कैडेंस के अनुसंधान एवं विकास और वैश्विक विकास रणनीति के लिए भारत एक महत्वपूर्ण केंद्र है। आलोक की गहरी तकनीकी विशेषज्ञता, कैडेंस में उनके दशकों के नेतृत्व के साथ मिलकर, उन्हें हमारे भारतीय परिचालन को चलाने के लिए आदर्श व्यक्ति बनाती है।’’

जैन के पास 35 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 1997 में कैडेंस इंडिया में शामिल हुए और हाल ही में सिस्टम वेरिफिकेशन ग्रुप (एसडीए) में उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

भाषा राजश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments