नयी दिल्ली, 18 नवंबर (भाषा) दूरसंचार विभाग के प्रमुख अनुसंधान एवं विकास केंद्र, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने अमरावती क्वांटम वैली (एक्यूवी) पहल में भाग लेने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
सी-डॉट ने आंध्र प्रदेश के अमरावती क्वांटम वैली में क्वांटम संचार और सुरक्षा समाधान के साथ-साथ गोपनीयता संवर्धन प्रौद्योगिकियों (पीईटी) जैसे संबद्ध क्षेत्रों में उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित करने की योजना बनाई है।
एक्यूवी में प्रस्तावित केंद्र सी-डॉट क्वांटम संचार समाधान पर ध्यान केंद्रित करेगा।
अमरावती क्वांटम वैली का लक्ष्य हार्डवेयर विनिर्माण, सॉफ्टवेयर विकास, प्रतिभाओं और अनुसंधान उत्कृष्टता को एक साथ लाकर एक एकीकृत क्वांटम पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है।
यह परियोजना अमरावती में स्थित है और इसमें राज्य स्तरीय भागीदारी, बुनियादी ढांचा और प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं।
संचार मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश सरकार ने अमरावती क्वांटम वैली (एक्यूवी) की स्थापना की पहल के साथ भारत के क्वांटम भविष्य को आकार देने में एक बड़ा कदम उठाया है।’’
भाषा योगेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.