scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतब्रिटानिया इंडस्ट्रीज 72 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश देगी

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज 72 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश देगी

Text Size:

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) बिस्कुट, ब्रेड जैसे खाने का सामान बनाने वाली ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 72 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी है।

कंपनी के निदेशक मंडल की मंगलवार को हुई बैठक में 2022-23 के लिए एक रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर 72 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश देने का फैसला किया गया।

अंतरिम लाभांश भुगतान के लिए शेयरधारकों की पात्रता तय करने की रिकॉर्ड तिथि 13 अप्रैल, 2023 है। वित्त वर्ष 2021-22 में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने 56.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश दिया था।

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments