scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशअर्थजगतबोइंग ने भारत में लॉजिस्टिक केंद्र स्थापित करने के लिए वैश्विक सहयोग केंद्र स्थापित किया

बोइंग ने भारत में लॉजिस्टिक केंद्र स्थापित करने के लिए वैश्विक सहयोग केंद्र स्थापित किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) बोइंग ने सोमवार को भारत में अपने वैश्विक सहयोग केंद्र (जीएससी) शुरू करने की घोषणा की। साथ ही देश में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से यहां एक नया लॉजिस्टिक केंद्र भी स्थापित करेगी।

कंपनी ने भारत में अपना पहला वैश्विक सहयोग केंद्र शुरू किया है, जो इसके विमानन उपभोक्ताओं, नागरिक विमानन नियामकों और उद्योग जगत के अन्य संबद्ध लोगों के लिए जरूरत के हिसाब से परिचालन क्षमता और सुरक्षा बढ़ाने वाली परियोजनाएं उपलब्ध कराएगा।

कंपनी की विज्ञप्तियों के अनुसार, इसके अलावा, यह एक नया लॉजिस्टिक केंद्र भी स्थापित करेगा, जो उपभोक्ताओं को जरूरी सहायता उपलब्ध कराएगा। हालांकि इसमें होने वाले निवेश के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी।

जीएससी विमान की विश्वसनीयता, हवाई जहाज के प्रदर्शन में सुधार के लिए प्रौद्योगिकी कार्यशालाएं आयोजित करेगा और परियोजनाएं चलाएगा तथा वायुयान की बेहतरी के लिये विमान प्रबंधन (एएचएम) प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

बोइंग ने कहा कि परिचालन को बेहतर करने के लिए केंद्र संरचनाओं और उड़ान योग्यताओं पर संचालकों तथा नियामकों के साथ काम करेगा।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments