scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतबोट ने रियलमी ईयरवियर्स पर डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने की मांग की

बोट ने रियलमी ईयरवियर्स पर डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने की मांग की

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) पहने जाने वाले (वियरेबल) स्मार्ट उत्पाद बनाने वाली कंपनी इमेजिन मार्केटिंग ने सरकार से रियलमी ईयरवियर्स पर डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने का अनुरोध किया है।

इमेजिन मार्केटिंग अपने उत्पाद बोट ब्रांड के अंतर्गत बेचती है।

बाजार अनुसंधान फर्म आईडीसी के अनुसार, ”2024 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में बोट के उत्पाद ट्रू वायरलेस स्टीरियो (टीडब्ल्यूएस) ऑडियो वियरेबल खंड की बाजार में 34 प्रतिशत हिस्सेदारी रही, वहीं रियलमी 6.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 5वें स्थान पर रही।”

सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘बोट ने रियलमी टीडब्ल्यूएस पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने के लिए सरकार से संपर्क किया है। बोट के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के समक्ष अपना प्रस्ताव पेश किया है। सरकार इस प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रही है।”

बोट ने 2024 की जून तिमाही में सालाना आधार पर 5.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी, जबकि रियलमी ने समान तिमाही में 77.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी।

भाषा योगेश अनुराग

अनुराग

अनुराग

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments