scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतबीएमसी ने 2026-27 के लिए 80,952.56 करोड़ रुपये का बजट पेश किया

बीएमसी ने 2026-27 के लिए 80,952.56 करोड़ रुपये का बजट पेश किया

Text Size:

मुंबई, 25 फरवरी (भाषा) बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 80,952.56 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय का प्रस्ताव रखा, जो 2025-26 के मुकाबले 8.77 प्रतिशत अधिक है।

बीएमसी के आयुक्त भूषण गगरानी ने बजट पेश किया, जिसमें पूंजीगत व्यय के लिए 48,164.28 करोड़ रुपये तय किए गए हैं। यह राशि 2025-26 के मुकाबले 11.59 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राजस्व व्यय 32,698.44 करोड़ रुपये प्रस्तावित है, जो 2025-26 के 28,257.91 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान से लगभग 15.71 प्रतिशत अधिक है।

बजट में अनुमानित राजस्व आय 51,510.94 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो सालाना आधार पर 19.35 प्रतिशत अधिक है।

संपत्ति कर राजस्व, जो बीएमसी की आय के प्रमुख स्रोतों में एक है, 2026-27 के लिए 7,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो 2025-26 में 6,200 करोड़ रुपये था।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments