scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशअर्थजगतब्लू जेट हेल्थकेयर आंध्र प्रदेश में औषधि विनिर्माण इकाई में 2,300 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

ब्लू जेट हेल्थकेयर आंध्र प्रदेश में औषधि विनिर्माण इकाई में 2,300 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Text Size:

विशाखापत्तनम, 27 फरवरी (भाषा) ब्लू जेट हेल्थकेयर लिमिटेड आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के रामबिली इंडस्ट्रियल पार्क में नई औषधि विनिर्माण इकाई का शनिवार को शिलान्यास करेगी। कंपनी इस कारखाने के विकास में 2,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कुल 102 एकड़ में फैली इस इकाई में ‘कॉन्ट्रास्ट मीडिया इंटरमीडिएट्स’, ‘हाई-इंटेंसिटी स्वीटनर्स’ और बहुउद्देश्यीय रसायनों का उत्पादन किया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, चरणबद्ध तरीके से विकसित की जाने वाली इस इकाई के वित्त वर्ष 2028-29 तक परिचालन में आने की उम्मीद है।

परियोजना से 1,750 प्रत्यक्ष एंव 250 अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने का अनुमान है, जिससे विशाखापत्तनम औद्योगिक क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

कंपनी की स्थापना 1968 में की गई थी तब इसका नाम जेट केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड था। ब्लू जेट हेल्थकेयर ने खुद को ‘कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन (सीडीएमओ) के रूप में विकसित किया है। यह भारत, यूरोप और अमेरिका के बाजारों में दवाओं में उपयोग होने वाले कच्चे माल और मुख्य रसायन की आपूर्ति करती है।

भाषा निहारिका रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments