मुंबई, पांच जुलाई (भाषा) बीएलएस इंटरनेशनल ने मंगलवार को कहा कि रॉयल थाई दूतावास ने उसे एक जुलाई से केन्या में वीजा सेवाएं देने के लिए अधिकृत किया है।
बीएलएस इंटरनेशनल के संयुक्त प्रबंध निदेशक शिखर अग्रवाल ने बयान में कहा, ‘‘हमें रॉयल थाई दूतावास के साथ अपने मौजूदा संबंधों को आगे बढ़ाने की खुशी है। भारत में वीजा आवेदनों के प्रसंस्करण के लिए उनके साथ अनुबंध के अलावा, अब हमें केन्या के लिए भी चुने जाने पर गर्व है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘…केन्या में हमारा केंद्र उत्कृष्ट वीजा प्रसंस्करण सुविधाओं से लैस होगा और ग्राहकों को एक सुखद अनुभव देगा।’’
बीएलएस इंटरनेशनल के ग्राहकों में 46 से अधिक सरकारें शामिल हैं।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
