scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतबिड़ला एस्टेट ने मुंबई में आलीशान घर बनाने के लिए भूखंड खरीदा, 600 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य

बिड़ला एस्टेट ने मुंबई में आलीशान घर बनाने के लिए भूखंड खरीदा, 600 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) रियल एस्टेट फर्म बिड़ला एस्टेट ने दक्षिणी मुंबई में एक प्रीमियम आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए जमीन का टुकड़ा खरीदा है। कंपनी को इस परियोजना से 600 करोड़ रुपये के बिक्री राजस्व की उम्मीद है।

आदित्य बिड़ला समूह की इकाई बिड़ला एस्टेट ने हालांकि जमीन के आकार और सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है।

कोविड महामारी के बाद घरों की मांग में उछाल को देखते हुए रियल एस्टेट डेवलपर्स अपना व्यापार बढ़ाने के लिए तेजी से भूखंडों का अधिग्रहण करने के साथ-साथ जमीन मालिकों के साथ भागीदारी कर रहे हैं।

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments